स्पेनिश लीग : एटलेटिको ने सेविला को 2 . 0 से हराकर बढत बनाई

स्पेनिश लीग : एटलेटिको ने सेविला को 2 . 0 से हराकर बढत बनाई

स्पेनिश लीग : एटलेटिको ने सेविला को 2 . 0 से हराकर बढत बनाई
Modified Date: November 29, 2022 / 08:18 pm IST
Published Date: January 13, 2021 4:32 am IST

मैड्रिड, 13 जनवरी ( एपी ) एंजेल कोरिया और साउल निगुएज के गोलों के दम पर एटलेटिको मैड्रिड ने सेविला को 2 . 0 से हराकर स्पेनिश लीग फुटबॉल में अपनी बढत मजबूत कर ली ।

एटलेटिको के अब दूसरे स्थान पर काबिज रीयाल मैड्रिड से चार अंक अधिक है और उसे दो मैच और खेलने हैं ।

यह उसकी लगातार पांचवीं जीत थी । कोपा डेल रे में तीसरी श्रेणी के क्लब कोरनेला के हाथों हारकर बाहर होने के बाद उसने शानदार वापसी की है ।

एक अन्य मैच में ग्रेनाडा ने ओसासुना को 2 . 0 से हराया ।

एपी

मोना

मोना


लेखक के बारे में