एशियाई बीच गेम्स के दौरान डोप परीक्षण में विफल रहीं भारतीय पहलवान जसप्रीत कौर पर प्रतिबंध

Ads

एशियाई बीच गेम्स के दौरान डोप परीक्षण में विफल रहीं भारतीय पहलवान जसप्रीत कौर पर प्रतिबंध

  •  
  • Publish Date - July 16, 2026 / 10:37 PM IST,
    Updated On - July 16, 2026 / 10:37 PM IST

नयी दिल्ली, 16 अक्टूबर (भाषा) भारतीय पहलवान जसप्रीत कौर पर छठे एशियाई ‘बीच गेम्स’ के दौरान प्रतिबंधित पदार्थों के सेवन के मामले में डोप परीक्षण में विफल रहने के बाद बृहस्पतिवार को ‘इंटरनेशनल टेस्टिंग एजेंसी’ (आईटीए) ने प्रतिबंध लगा दिया।

एशिया की ओलंपिक परिषद की ओर से आईटीए ने बताया कि चीन के सान्या में आयोजित प्रतियोगिता के दौरान 29 अप्रैल को 65 किलोग्राम वर्ग की पहलवान जसप्रीत कौर का प्रतियोगिता के दौरान लिया गया मूत्र नमूना जांच में प्रतिबंधित पदार्थ ऑक्टोड्रिन (1,5-डाइमेथाइलहेक्सिलएमीन) और उसके मेटाबोलाइट हेप्टामिनोल की मौजूदगी पाई गई।

आईटीए ने अपने बयान में कहा, ‘‘विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी (वाडा) की प्रतिबंधित पदार्थों की सूची के अनुसार ऑक्टोड्रिन और हेप्टामिनोल को एस6 बी श्रेणी के पदार्थ के रूप में प्रतिबंधित किया गया है। इनका प्रतियोगिता के दौरान सेवन पूरी तरह निषिद्ध है। ’’

भाषा नमिता

नमिता