खेल मंत्री मांडविया ने एक्वाटिक प्रमुख से मुलाकात की
खेल मंत्री मांडविया ने एक्वाटिक प्रमुख से मुलाकात की
नागोया, 19 सितंबर (भाषा) खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने शनिवार को ‘वर्ल्ड एक्वाटिक्स’ के अध्यक्ष हुसैन अल-मुसल्लम से मुलाकात करके भारत में जलीय खेलों (तैराकी, गोताखोरी आदि) के विकास पर चर्चा की।
यह बैठक यहां एशियाई खेलों के दौरान आयोजित की गई थी। हुसैन अल-मुसल्लम एशियाई ओलंपिक परिषद के महानिदेशक भी हैं।
खेल मंत्रालय चाहता है कि भारत खेलों में महाशक्ति बने और यह जलीय खेलों के बिना संभव नहीं है, जिसमें ओलंपिक में कई पदक दांव पर लगे होते हैं।
पेरिस ओलंपिक में एक्वेटिक्स स्पर्धा में कुल 49 पदक दिए गए थे।
मांडविया ने एक्स पर पोस्ट किया, ‘‘जापान के नागोया में एशियाई खेलों के दौरान मैंने एशियाई ओलंपिक परिषद (ओसीए) के महानिदेशक और वर्ल्ड एक्वाटिक्स के अध्यक्ष कैप्टन हुसैन अल-मुसल्लम के साथ बैठक की।’’
उन्होंने कहा, ‘‘‘हमने भारत के राष्ट्रीय खेल संघों और उनके संबंधित एशियाई संघों के बीच सहयोग को मजबूत करने और जमीनी स्तर पर भागीदारी और युवा प्रतिभाओं पर ध्यान केंद्रित करते हुए भारत में जलीय खेलों को के विकास पर चर्चा की।’’
भारत ने 2038 में एशियाई खेलों की मेजबानी करने में दिलचस्पी दिखाई है। दुनिया का सबसे अधिक आबादी वाला देश 2036 में ओलंपिक खेलों की मेजबानी करने की दौड़ में भी शामिल है।
भाषा
पंत
पंत

Facebook


