श्रीलंका के पांच विकेट पर 225 रन
श्रीलंका के पांच विकेट पर 225 रन
पल्लीकल, 12 फरवरी (भाषा) श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किए जाने के बाद ओमान के खिलाफ टी20 विश्व कप के ग्रुप बी के मैच में गुरुवार को यहां पांच विकेट पर 225 रन बनाए।
श्रीलंका की तरफ से कुशल मेंडिस (61), पवन रत्नायके (60) और कप्तान दासुन शनाका (50) ने अर्धशतक लगाए।
जितेन रामानंदी ओमान के सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 41 रन देकर दो विकेट लिए। उनके अलावा जय ओडेरा और सूफियान महमूद ने एक एक विकेट लिया।
भाषा
पंत
पंत

Facebook


