श्रीलंका के पूर्व मुख्य चयनकर्ता ने ‘अनुचित’ तरीके से हटाए जाने के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू की
श्रीलंका के पूर्व मुख्य चयनकर्ता ने ‘अनुचित’ तरीके से हटाए जाने के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू की
कोलंबो, 19 सितंबर (भाषा) श्रीलंका के पूर्व मुख्य चयनकर्ता प्रमोदया विक्रमसिंघा ने श्रीलंका क्रिकेट का कामकाज संभाल रही अंतरिम समिति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू की है।
उन्होंने अपने दो साल के कार्यकाल को गलत तरीके से खत्म किए जाने के लिए मुआवज़े की मांग की है।
एक बयान में विक्रमसिंघा ने कहा कि उन्होंने अपनी बर्खास्तगी को लेकर ‘‘कोलंबो के ‘कमर्शियल हाई कोर्ट’ में 7.5 करोड़ श्रीलंकाई रुपये के मुआवज़े के लिए कानूनी कार्रवाई शुरू की है’’।
श्रीलंका की 1996 विश्व कप विजेता टीम के सदस्य रहे विक्रमसिंघा ने कहा कि उन्हें 17 दिसंबर 2025 को चयनकर्ताओं का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था और यह पद स्वीकार करने के बाद उन्होंने श्रीलंका क्रिकेट के लिए काफी व्यक्तिगत और पेशेवर योगदान दिया था।
उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें हटाए जाने से उनकी पेशेवर प्रतिष्ठा और विश्वसनीयता को ‘गंभीर और अनुचित नुकसान’ पहुंचा है।
भाषा नमिता आनन्द
आनन्द

Facebook


