राजस्थान यूनाईटेड को 6-1 से हराकर खिताब की दौड़ में श्रीनिधि डेक्कन एफसी

राजस्थान यूनाईटेड को 6-1 से हराकर खिताब की दौड़ में श्रीनिधि डेक्कन एफसी

राजस्थान यूनाईटेड को 6-1 से हराकर खिताब की दौड़ में श्रीनिधि डेक्कन एफसी
Modified Date: March 31, 2024 / 08:58 pm IST
Published Date: March 31, 2024 8:58 pm IST

हैदराबाद, 31 मार्च (भाषा) श्रीनिधि डेक्कन एफसी ने रविवार को यहां आई लीग 2023-24 में राजस्थान यूनाईटेड पर 6-1 की बड़ी जीत से खुद को खिताब की दौड़ में बनाये रखा।

श्रीनिधि डेक्कन के 21 मैच में 43 अंक हैं जिससे वह अंक तालिका में मोहम्मडन स्पोर्टिंग से छह अंक पीछे दूसरे स्थान पर है। मोहम्मडन स्पोर्टिंग के 22 मैच में 49 अंक हैं।

हैदराबाद की टीम के 24 राउंड में अभी तीन मैच बचे हैं जिससे वह अधिकतम नौ अंक जुटा सकती है और उम्मीद कर सकती है कि मोहम्मडन स्पोर्टिंग अपने अंतिम दो मैच में अच्छा नहीं करे।

भाषा नमिता

नमिता


लेखक के बारे में