विश्व कप से पहले वनडे से संन्यास का फैसला बदला स्टोक्स ने

विश्व कप से पहले वनडे से संन्यास का फैसला बदला स्टोक्स ने

विश्व कप से पहले वनडे से संन्यास का फैसला बदला स्टोक्स ने
Modified Date: August 16, 2023 / 03:21 pm IST
Published Date: August 16, 2023 3:21 pm IST

लंदन, 16 अगस्त (एपी) पिछले विश्व कप में इंग्लैंड की खिताबी जीत के नायक बेन स्टोक्स ने आगामी विश्व कप खेलने के लिये एक दिवसीय क्रिकेट को अलविदा कहने का अपना फैसला बदल दिया है ।

स्टोक्स ने तीनों प्रारूपों में खेल पाना मुश्किल होने का हवाला देकर पिछले साल वनडे क्रिकेट छोड़ दिया था ।

वह इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान हैं और पिछले साल टी20 विश्व कप जीतने वाली टीम के सदस्य भी थे ।

अब वह 50 ओवरों का क्रिकेट फिर खेलेंगे । इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड के खिलाफ सितंबर में चार मैचों की वनडे श्रृंखला के लिये उन्हें टीम में चुना है । इसी टीम में से भारत में अक्टूबर नवंबर में होने वाले विश्व कप के लिये खिलाड़ियों के चुने जाने की संभावना है ।

इंग्लैंड के राष्ट्रीय चयनकर्ता ल्यूक राइट ने कहा ,‘‘ बेन स्टोक्स की वापसी से टीम को एक मैच विनर मिलेगा और उनकी नेतृत्व क्षमता भी काम आयेगी । मुझे यकीन है कि दर्शक इससे काफी खुश होंगे ।’’

एपी मोना सुधीर

सुधीर


लेखक के बारे में