सब जूनियर पुरूष राष्ट्रीय हॉकी : झारखंड ने तमिलनाडु को हराया
सब जूनियर पुरूष राष्ट्रीय हॉकी : झारखंड ने तमिलनाडु को हराया
राजगीर, छह अप्रैल (भाषा) झारखंड ने 16वीं हॉकी इंडिया सब जूनियर पुरूष राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में सोमवार को डिविजन ए के मैच में तमिलनाडु को 8 . 1 से हरा दिया ।
डिविजन ए में उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश ने भी जीत दर्ज की जबकि डिविजन बी में दिल्ली, तेलंगाना, कर्नाटक और अरूणाचल प्रदेश जीते ।
तमिलनाडु के खिलाफ मैच में जेसान कांडुल्ना ने दाग गोल किये जबकि संजीत भेंगरा, सुखु गुरिया, करण कुमार, सुनील भेंगरा, अर्पण पन्ना और तानी आशीष पूर्ति ने एक एक गोल किया । तमिलनाडु के लिये एकमात्र गोल संजय ने दागा ।
भाषा मोना सुधीर
सुधीर

Facebook


