न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज को पांच विकेट से हराकर श्रृंखला बराबर की

न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज को पांच विकेट से हराकर श्रृंखला बराबर की

न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज को पांच विकेट से हराकर श्रृंखला बराबर की
Modified Date: July 14, 2026 / 09:54 am IST
Published Date: July 14, 2026 9:54 am IST

प्रोविडेंस (गयाना), 14 जुलाई (एपी) बाएं हाथ के स्पिनर जेडन लेनोक्स ने 19 रन देकर पांच विकेट लिए, जिससे न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज के खिलाफ कम स्कोर वाले दूसरे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में पांच विकेट से जीत हासिल करके श्रृंखला बराबर कर ली।

वेस्टइंडीज का स्कोर एक समय बिना किसी नुकसान के 63 रन था लेकिन आखिर में उसकी टीम 36 ओवर में 138 रन पर आउट हो गई।

न्यूजीलैंड के लिए भी टर्न लेती पिच पर छोटे लक्ष्य तक पहुंचना आसान नहीं रहा। उसका स्कोर भी एक समय पांच विकेट पर 96 रन था। उसके बाद टॉम लैथम (नाबाद 37) ने मार्क ब्रैसवेल (नाबाद 24) के साथ 37 रन की अटूट साझेदारी करके न्यूजीलैंड को 104 गेंद शेष रहते लक्ष्य तक पहुंचाया। न्यूजीलैंड ने 32.4 ओवर में पांच विकेट पर 141 रन बनाए।

न्यूजीलैंड की यह वनडे में 400वीं जीत थी जिससे उसने पांच मैचों की श्रृंखला को 1-1 से बराबर कर दिया। वेस्टइंडीज ने पहला मैच सात विकेट से जीता था।

लेनोक्स ने 31 साल की उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण करने के बाद अपने सातवें वनडे में पहली बार पांच विकेट लिए।

उन्होंने एक ऐसे पतन की शुरुआत की जिससे जॉन कैंपबेल (43) और अकीम ऑगस्ट (18) के बीच पहले विकेट की अच्छी साझेदारी के बावजूद वेस्टइंडीज ने 65 रन के अंदर अपने सभी 10 विकेट गंवा दिए। उसके केवल चार बल्लेबाज ही दोहरे अंक तक पहुंचे। इनमें आमिर जांगू भी शामिल थे जिन्होंने 24 रन बनाए।

हेनरी निकोल्स (17) और विल यंग (28) ने न्यूजीलैंड को तेज शुरुआत दी तथा पहले विकेट के लिए लगभग पांच रन प्रति ओवर की दर से 35 रन जोड़े।

न्यूजीलैंड ने यंग और मार्क चैपमैन (00) के विकेट जल्दी-जल्दी गंवा दिए। निकोल्स के आउट होने से स्कोर तीन विकेट पर विकेट पर 52 रन हो गया। डैरिल मिचेल (28) और लैथम ने चौथे विकेट के लिए 42 रन की साझेदारी की।

पांच मैचों की श्रृंखला का तीसरा मैच गुरुवार को गयाना में ही खेला जाएगा।

एपी

पंत

पंत


लेखक के बारे में