सुदर्शन का शतक, गुजरात टाइटन्स ने बनाए तीन विकेट पर 205 रन
सुदर्शन का शतक, गुजरात टाइटन्स ने बनाए तीन विकेट पर 205 रन
बेंगलुरु, 24 अप्रैल (भाषा) गुजरात टाइटन्स ने साई सुदर्शन (100 रन) के शतक की बदौलत शुक्रवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ तीन विकेट पर 205 रन का स्कोर खड़ा किया।
गुजरात टाइटन्स के लिए सुदर्शन के अलावा कप्तान शुभमन गिल ने 32 रन का योगदान दिया। इन दोनों ने पहले विकेट के लिए 128 रन की भागीदारी निभाई।
सुदर्शन ने 58 गेंद की पारी में 11 चौके और पांच छक्के लगाए।
आरसीबी के लिए जोश हेजलवुड, सूयश शर्मा और भुवनेश्वर कुमार ने एक एक विकेट झटका।
भाषा नमिता
नमिता

Facebook


