हैदराबाद, छह मई (भाषा) हेनरिच क्लासेन और ईशान किशन के अर्धशतकों की मदद से सनराइजर्स हैदराबाद ने बुधवार को आईपीएल के मैच में पंजाब किंग्स के खिलाफ चार विकेट पर 235 रन बनाये ।
पहले बल्लेबाजी के लिये भेजे जाने पर सनराइजर्स के लिये क्लासेन ने 43 गेंद में 69 रन और ईशान ने 32 गेंद में 55 रन बनाये ।
अभिषेक शर्मा ने 35 और ट्रेविस हेड ने 38 रन का योगदान दिया ।
भाषा मोना
मोना