एआईएफएफ से संबंधित याचिका पर दो मई को सुनवाई करेगा उच्चतम न्यायालय

एआईएफएफ से संबंधित याचिका पर दो मई को सुनवाई करेगा उच्चतम न्यायालय

एआईएफएफ से संबंधित याचिका पर दो मई को सुनवाई करेगा उच्चतम न्यायालय
Modified Date: April 5, 2023 / 09:43 pm IST
Published Date: April 5, 2023 9:43 pm IST

नयी दिल्ली, पांच अप्रैल (भाषा) उच्चतम न्यायालय ने बुधवार को कहा कि वह अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ (एआईएफएफ) के मामलों से जुड़ी याचिका पर दो मई को सुनवाई करेगा।

इस याचिका में एआईएफएफ के संविधान के मसौदे के कुछ पहलुओं पर आपत्तियां भी शामिल हैं।

मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति जे बी पारदीवाला की पीठ ने इस तथ्य पर ध्यान दिया कि वरिष्ठ अधिवक्ता गोपाल शंकरनारायणन ने सुझावों के साथ विभिन्न हितधारकों के संविधान के मसौदे पर आपत्तियों को सारणीबद्ध किया है। वह न्यायमित्र (अदालत के मित्र) के रूप में सहायता कर रहे हैं।

पीठ ने कहा, ‘‘हम दो मई को इस मामले की सुनवाई करेंगे। यह मामला उच्च स्तर पर रखा जायेगा। ’’

भाषा नमिता सुधीर

सुधीर


लेखक के बारे में