अतिरिक्त समय में स्विटजरलैंड को 3 . 1 से हराकर अर्जेंटीना सेमीफाइनल में

Ads

अतिरिक्त समय में स्विटजरलैंड को 3 . 1 से हराकर अर्जेंटीना सेमीफाइनल में

  •  
  • Publish Date - July 12, 2026 / 09:31 AM IST,
    Updated On - July 12, 2026 / 09:31 AM IST

कंसास सिटी, 12 जुलाई (एपी) अतिरिक्त समय में जूलियन अल्वारेज और लौतारो मार्तिनेज के गोल की मदद से मौजूदा चैम्पियन अर्जेंटीना ने स्विटजरलैंड को 3 . 1 से हराकर विश्व कप सेमीफाइनल में जगह बना ली जहां उसका सामना इंग्लैंड से होगा ।

यह मुकाबला उतना आसान नहीं था जिनका सोचा जा रहा था । विश्व कप में लगातार गोल करने का लियोनेल मेस्सी का नौ मैचों का सिलसिला टूट गया लेकिन लगातार दूसरे खिताब से अब वह सिर्फ दो जीत दूर हैं ।

अर्जेंटीना के लिये मेस्सी की कॉर्नर किक पर एलेक्सिस मैक एलिस्टर ने पहला गोल किया था ।

दूसरा हाफ काफी नाटकीय रहा और एक बार फिर रैफरी के फैसले के बाद आलोचक मुखर हो जायेंगे कि टूर्नामेंट में अर्जेंटीना का पक्ष लिया जा रहा है ।

स्विटरजलैंड ने 67वें मिनट में डैन एनडोये के गोल की मदद से बराबरी की थी जब ब्रील एम्बोलो से टकराने के कारण लिएंड्रो पेरेदेस को येलो कार्ड दिखाया गया । वीडियो से हालांकि जाहिर था कि स्विस खिलाड़ी एम्बोलो अर्जेंटीना के मिडफील्डर से टकराने से पहले ही गिर रहे थे । एम्बोलो को मैच में पहले ही येलो कार्ड मिल चुका था जो उसे रेडकार्ड में बदल दिया गया । स्विटजरलैंड को आखिर में दस खिलाड़ियों के साथ खेलना पड़ा ।

इस विश्व कप में दूसरी बार येलो कार्ड का फैसला बदला गया है । नियमों के अनुसार अगर गलत खिलाड़ी को येलो या रेडकार्ड मिलता है तो वीडियो सहायक रैफरी दखल दे सकता है ।

एपी मोना

मोना