T20 World Cup Super-8 Points Table || Image- espn News File
नई दिल्ली: टी-20 क्रिकेट विश्वकप अपने रोमांचक मोड़ पर पहुँच चुका है। इंग्लैण्ड और साउथ अफ्रीका ने अपने दमदार खेल की बदौलत सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है, जबकि अब भी बाकी दो टीमों के नाम तय नहीं है। (T20 World Cup Super-8 Points Table) सुपर-8 के ग्रुप 1 से भारत या वेस्टइंडीज सेफा की दावेदारी कर रहे है। दोनों के बीच 1 मार्च को कोलकाता में मुकाबला खेला जाएगा। हारने वाली टीम का सफर इस दिन ख़त्म हो जाएगा, तो वही ग्रुप बी में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड में से कोई एक टीम ही अगले राउंड में प्रवेश कर पाएगी।
आज इंग्लैण्ड और न्यूजीलैंड की भिड़ंत है। पकिस्तान चाहेगा कि, इंगलैंड न्यूजीलैंड को हरा दे ताकि वे श्रीलंका के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज कर आगे का सेमीफाइनल में एंट्री लें। वही अगर आज न्यूजीलैंड मुकाबला जीत जाती है तो पाकिस्तान इस टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगा। इस तरह आज होने वाले मुकाबले से सेमीफायनल में पहुंचने वाली तीसरी टीम कौन सी होगी यह लगभग साफ़ हो जाएगा।
अगर मगर की कठिन डगर पर फंसा पाकिस्तान सेमीफाइनल में जगह बनाने की अपनी उम्मीद को जीवंत रखने के लिए शनिवार को यहां वाले टी20 विश्व कप सुपर आठ के अपने अंतिम मैच में बड़ी जीत हासिल करने की कोशिश करेगा जबकि संघर्षरत श्रीलंका सम्मानजनक विदाई लेने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेगा।
पाकिस्तान का प्रदर्शन अभी तक अच्छा नहीं रहा है और वह अपने ग्रुप में तीसरे स्थान पर है। इस ग्रुप से इंग्लैंड पहले ही सेमीफाइनल में जगह बना चुका है जबकि न्यूजीलैंड और पाकिस्तान अंतिम चार में जगह बनाने की होड़ में हैं। (T20 World Cup Super-8 Points Table) श्रीलंका अपने पहले दो मैच हार कर पहले ही सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो गया है।
अगर पाकिस्तान और न्यूजीलैंड की बात करें तो कीवी टीम बेहतर स्थिति में नजर आ रही है। न्यूजीलैंड के तीन अंक हैं और उसका नेट रन रेट (3.050) भी पाकिस्तान से बेहतर है। पाकिस्तान का अभी तक केवल एक अंक है और उसका नेट रन रेट भी माइनस 0.461 है।
लेकिन पाकिस्तान के लिए अभी सारी उम्मीदें खत्म नहीं हुई हैं और वह सेमीफाइनल में जगह बना सकता है बशर्ते इंग्लैंड शुक्रवार को न्यूजीलैंड को बड़े अंतर से हरा दे और इसके बाद सलमान आगा की अगुवाई वाली टीम श्रीलंका पर बड़ी जीत हासिल कर दे।
श्रीलंका: दासुन शनाका (कप्तान), कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), कामिल मिशारा, पथुम निसांका, कुसल परेरा (विकेटकीपर), पवन रत्नायके, चैरिथ असलांका, दुशान हेमंथा, जेनिथ लियानगे, कामिंडु मेंडिस, दुष्मंथा चमीरा, दिलशान मदुशंका, प्रमोद मदुशन, महीश थीक्षाना, दुनिथ वेललागे।
पाकिस्तान: सलमान अली आगा (कप्तान), बाबर आजम, फखर जमां, ख्वाजा नफे (विकेट कीपर), साहिबजादा फरहान, उस्मान खान (विकेट कीपर), फहीम अशरफ, मोहम्मद नवाज, सैम अयूब, शादाब खान, अबरार अहमद, नसीम शाह, सलमान मिर्जा, शाहीन शाह अफरीदी, उस्मान तारिक।