टाटा स्टील मास्टर्स : गुकेश ने मेंडोंसा को हराकर एकल बढत बनाई

टाटा स्टील मास्टर्स : गुकेश ने मेंडोंसा को हराकर एकल बढत बनाई

टाटा स्टील मास्टर्स : गुकेश ने मेंडोंसा को हराकर एकल बढत बनाई
Modified Date: January 29, 2025 / 12:39 pm IST
Published Date: January 29, 2025 12:39 pm IST

विज्क आन जी (नीदरलैंड), 29 जनवरी (भाषा) विश्व चैम्पियन डी गुकेश ने हमवतन लियोन ल्यूक मेंडोंसा को नौवे दौर में हराकर टाटा स्टील मास्टर्स शतरंज टूर्नामेंट में एकल बढत बना ली ।

वहीं आर प्रज्ञानानंदा को डच ग्रैंडमास्टर अनीश गिरि ने हराया जबकि पी हरिकृष्णा को रूसी मूल के स्लोवेनियाई खिलाड़ी ब्लादीमिर फेडोसीव ने मात दी ।

गुकेश ने मुकाबले के बाद कहा ,‘‘ मुझे खुशी है कि आज अच्छा खेल सका । अभी चार दौर बाकी है और मैं तालिका के बारे में ज्यादा नहीं सोच रहा । मैं बस अपने खेल से खुश हूं ।’’

गुकेश के अब नौ में से 6.5 अंक हैं और वह उजबेकिस्तान के नोदिरबेक अब्दुसत्तोरोव और फेडोसीव से आधा अंक आगे हैं । प्रज्ञानानंदा 5.5 अंक लेकर चौथे स्थान पर हैं ।

भाषा मोना

मोना


लेखक के बारे में