टाटा स्टील मास्टर्स: प्रज्ञाननंदा ने गुकेश के साथ ड्रा खेला

टाटा स्टील मास्टर्स: प्रज्ञाननंदा ने गुकेश के साथ ड्रा खेला

टाटा स्टील मास्टर्स: प्रज्ञाननंदा ने गुकेश के साथ ड्रा खेला
Modified Date: January 27, 2025 / 12:45 am IST
Published Date: January 27, 2025 12:45 am IST

विज्क आन ज़ी (नीदरलैंड), 26 जनवरी (भाषा) ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञाननंदा ने यहां टाटा स्टील मास्टर्स के आठवें दौर में विश्व चैंपियन डी गुकेश के साथ ड्रा खेला।

इस ड्रा के साथ यह संभावना है कि प्रज्ञाननंदा और गुकेश दोनों 5.5 अंकों के साथ संयुक्त बढ़त बनाए रखेंगे, क्योंकि दूसरे ओवरनाइट लीडर उज्बेकिस्तान के नोदिरबेक अब्दुसात्तोरोव भी चौथे स्थान पर रहे स्लोवेनिया के व्लादिमीर फेडोसेव के साथ अंक साझा करते दिख रहे हैं।

अन्य भारतीयों में ग्रैंडमास्टर पी हरिकृष्ण ने सर्वोच्च रैंक वाले डचमैन अनीश गिरि के साथ ड्रा खेला।

भाषा शोभना वैभव

वैभव


लेखक के बारे में