BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

IND vs ENG 2nd ODI: टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 4 विकेट से हराया, रोहित शर्मा बने जीत के हीरो

IND vs ENG 2nd ODI: भारत ने कटक में खेले गए दूसरे वनडे मैच में 4 विकेट से जीत हासिल की है। इसी के साथ तीन मैचों की वनडे सीरीज …

IND vs ENG 2nd ODI/ Image Credit: BCCI X Handle

IND vs ENG 2nd ODI/ Image Credit: BCCI X Handle

karan nepali
Published: 09 Feb 2025 | 10:07 pmModified: 09 Feb 2025 | 10:12 pm
HIGHLIGHTS
  1. ओड़िशा के कटक में भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा वनडे मैच खेला गया।
  2. भारत ने कटक में खेले गए दूसरे वनडे मैच में 4 विकेट से जीत हासिल की है।
  3. तीन मैचों की वनडे सीरीज में टीम इंडिया ने 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है।

भुवनेश्वर: IND vs ENG 2nd ODI: ओड़िशा के कटक में भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा वनडे मैच खेला गया। भारत ने कटक में खेले गए दूसरे वनडे मैच में 4 विकेट से जीत हासिल की है। इसी के साथ तीन मैचों की वनडे सीरीज में टीम इंडिया ने 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। भारतीय टीम की जीत के सबसे बड़े हीरो रोहित शर्मा रहे, जिन्होंने 90 गेंद में 119 रन की शानदार और यादगार पारी खेली। उनके अलावा शुभमन गिल ने भी अर्धशतकीय पारी खेल टीम की जीत में बड़ा योगदान दिया।

कटक के बाराबती मैदान में खेले गए इस मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का निर्णय लिया था। इंग्लैंड टीम ने पहले बल्लेबाजी की और 304 रनों का विशालकाय स्कोर खड़ा किया था। इंग्लैंड के लिए जो रूट और बेन डकेट ने अर्धशतक लगाया, वहीं अंतिम ओवरों में लियाम लिविंगस्टोन ने भी 41 रनों की तेजतर्रार पारी खेल अपनी टीम का स्कोर 300 रन के पार पहुंचाने में बड़ी भूमिका निभाई।

यह भी पढ़ें: CG News: नक्सलियों के खिलाफ लड़ाई में ऐतिहासिक सफलता, मुख्यमंत्री साय ने सुरक्षाबलों को दी बधाई, बोले- मार्च 2026 तक नक्सलवाद मुक्त होकर रहेगा छत्तीसगढ़ 

4 विकेट से भारत ने जीता मैच

IND vs ENG 2nd ODI: जब भारतीय टीम 305 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी तो रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने टीम को तूफानी शुरुआत दिलाई। दोनों ने मिलकर 15 ओवर में ही टीम का स्कोर 114 तक पहुंचा दिया था। रोहित और गिल के बीच 136 रनों की ओपनिंग पार्टनरशिप हुई। दरअसल रोहित और गिल ही भारत की जीत की नींव रख चुके थे। विराट कोहली एक बार फिर बड़ा स्कोर करने में नाकाम रहे और केवल 5 रन बनाकर आउट हो गए।

श्रेयस अय्यर ने पिछले मैच में फिफ्टी लगाई थी और कटक में भी 44 रन बनाकर क्रीज पर सेट हो चुके थे, लेकिन अक्षर पटेल के साथ तालमेल की कमी के कारण रनआउट हो गए। अक्षर पटेल 41 रन बनाकर नाबाद लौटे और रवींद्र जडेजा ने चौका लगाते हुए भारतीय टीम के लिए विनिंग शॉट लगाया। टीम इंडिया की ओर से बढ़िया गेंदबाजी भी हुई, जहां रवींद्र जडेजा ने 3 विकेट चटकाए थे, लेकिन मोहम्मद शमी बहुत महंगे साबित हुए क्योंकि 7 ओवरों में उन्होंने 66 रन लुटा दिए थे।

यह भी पढ़ें: 'क्या आप अपने मां-बाप को जीवन भर सेक्स करते हुए देखना पसंद करेंगे', indias got latent के वीडियो पर मचा बवाल 

रोहित शर्मा ने जड़ा 32वां शतक

IND vs ENG 2nd ODI: इस मैच में रोहित शर्मा ने अपने वनडे करियर का 32वां शतक लगाया। उन्होंने अपनी 119 रनों की पारी में 12 चौके और 7 छक्के लगाए। बताते चलें कि यह रोहित के इंटरनेशनल करियर का 49वां शतक भी है। वो अब शतकों की हाफ सेंचुरी लगाने से केवल एक बड़ी पारी दूर हैं।

[amazon bestseller ="Smart Phone Under 15000" items="3"]

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: इंडिया ने इंग्लैंड को हराया और तीन मैचों की वनडे सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल की है।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

karan nepali
karan nepali

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 4 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.

और भी पढ़ें...

Web Title: Team India defeated England by 4 wickets, Rohit Sharma became the hero of the victory

CG Job Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में जॉब ही जॉब, करीब 10 हजार पदों पर इस दिन होगी बंपर भर्ती, योग्यता सिर्फ 10वीं पास, यहां से तुरंत करें आवेदन

CG Job Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में जॉब ही जॉब, करीब 10 हजार पदों पर इस दिन होगी बंपर भर्ती, योग्यता सिर्फ 10वीं पास, यहां से तुरंत करें आवेदन

02 Oct 2026 | 8:00 am
Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन

Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन

02 Oct 2026 | 7:38 am
Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी

Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी

02 Oct 2026 | 7:30 am
भारतीय महिला रिकर्व टीम ने एशियाई खेलों की तीरंदाजी में स्वर्ण पदक के साथ रचा इतिहास

भारतीय महिला रिकर्व टीम ने एशियाई खेलों की तीरंदाजी में स्वर्ण पदक के साथ रचा इतिहास

02 Oct 2026 | 7:30 am
जर्मनी के कोच के तौर पर क्लोप ने पहली बार चखा जीत का स्वाद, रोनाल्डो के बिना पुर्तगाल ने बढ़ाए कदम

जर्मनी के कोच के तौर पर क्लोप ने पहली बार चखा जीत का स्वाद, रोनाल्डो के बिना पुर्तगाल ने बढ़ाए कदम

02 Oct 2026 | 7:20 am
खबर एशियाड तीरंदाजी भारत दो

खबर एशियाड तीरंदाजी भारत दो

02 Oct 2026 | 7:17 am
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी

DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी

02 Oct 2026 | 6:49 am
चीन को हराकर भारतीय महिला रिकर्व तीरंदाजी टीम स्वर्ण पदक मुकाबले में

चीन को हराकर भारतीय महिला रिकर्व तीरंदाजी टीम स्वर्ण पदक मुकाबले में

02 Oct 2026 | 6:34 am