‘खेलो इंडिया युवा खेलों’ की मेजबानी करेगा तेलंगाना
‘खेलो इंडिया युवा खेलों’ की मेजबानी करेगा तेलंगाना
नयी दिल्ली, आठ जुलाई (भाषा) खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने बुधवार को घोषणा की कि तेलंगाना ‘खेलो इंडिया युवा खेलों’ (केआईयूजी) के 2026 चरण की मेजबानी करेगा।
केआईयूजी के नवंबर में होने की संभावना है। पिछले साल मई में बिहार ने इसके पिछले चरण की मेजबानी की थी।
खेल मंत्री ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की देश के सभी हिस्सों में बड़े राष्ट्रीय आयोजन करने की सोच को ध्यान में रखते हुए यही उचित है कि तेलंगाना को प्रतिष्ठित ‘खेलो इंडिया युवा खेलों’ की मेजबानी का मौका मिले। ’’
मांडविया ने कहा, ‘‘राज्य के पास इन खेलों की मेजबानी करने के लिए जरूरी बुनियादी ढांचा है। इन खेलों में कम से कम 8000 एथलीट, अधिकारी और सहयोगी स्टाफ के शामिल होने की उम्मीद है। ’’
भाषा नमिता सुधीर
सुधीर

Facebook


