पीकेएल के आठवें सत्र का फाइनल 25 फरवरी को होगा

पीकेएल के आठवें सत्र का फाइनल 25 फरवरी को होगा

पीकेएल के आठवें सत्र का फाइनल 25 फरवरी को होगा
Modified Date: November 29, 2022 / 08:42 pm IST
Published Date: February 16, 2022 4:14 pm IST

बेंगलुरू, 16 फरवरी (भाषा) प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) का फाइनल 25 फरवरी को खेला जाएगा जबकि इससे पहले के दो प्लेऑफ मैच 21 और 23 फरवरी को खेले जाएंगे। आयोजकों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

यहां जारी मीडिया विज्ञप्ति में कहा गया है, ‘‘प्लेऑफ 21 फरवरी और 23 फरवरी को आयोजित किये जाएंगे। प्रो कबड्डी लीग के आठवें सत्र का फाइनल 25 फरवरी को होगा।’’

इसमें कहा गया है कि छह टीमें पीकेएल ट्राफी के लिये एक दूसरे को चुनौती दे रही हैं।

लीग के आयुक्त अनुपम गोस्वामी ने कहा, ‘‘हम बिना किसी रुकावट के लीग को हर दिन आयोजित करने में सफल रहे। यह बड़ी उपलब्धि है तथा केवल कबड्डी ही नहीं बल्कि संपर्क वाले सभी इंडोर खेलों को बहाल करने के लिये मील का पत्थर है।’’

भाषा पंत

पंत


लेखक के बारे में