ट्रेंटब्रिज में खेला जाएगा 2027 की एशेज का पहला मैच

ट्रेंटब्रिज में खेला जाएगा 2027 की एशेज का पहला मैच

ट्रेंटब्रिज में खेला जाएगा 2027 की एशेज का पहला मैच
Modified Date: July 23, 2026 / 04:07 pm IST
Published Date: July 23, 2026 4:07 pm IST

लंदन, 23 जुलाई (एपी) इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच 2027 में होने वाली एशेज श्रृंखला का पहला मैच नॉटिंघम स्थित ट्रेंटब्रिज में खेला जाएगा।

इस श्रृंखला के लिए पांचो मैच स्थल का चयन पहले ही कर लिया गया था जिनमें पहली बार साउथम्प्टन का रोज़ बाउल भी शामिल था। इस श्रृंखला का विस्तृत कार्यक्रम बृहस्पतिवार को जारी किया गया।

पहला टेस्ट 18 से 22 जून तक खेला जाना है। इंग्लैंड ने ट्रेंटब्रिज में खेले गए पिछले तीन एशेज टेस्ट जीते हैं। इनमें 2015 की जीत भी शामिल है जब ऑस्ट्रेलिया की टीम 60 रन पर ढेर हो गई थी।

इन दोनों टीम के बीच दूसरा टेस्ट मैच लॉर्ड्स में 30 जून से चार जुलाई तक खेला जाएगा। तीसरा मैच बर्मिंघम के एजबेस्टन में आठ से 12 जुलाई तक खेला जाएगा।

इसके बाद दोनों टीम साउथम्पटन का दौरा करेंगी जहां पहली बार पुरुष एशेज टेस्ट मैच खेला जाएगा। यह मैच 21 से 25 जुलाई तक खेला जाएगा। पांचवा और अंतिम टेस्ट मैच 29 जुलाई से दो अगस्त के बीच ओवल में खेला जाएगा।

एपी

पंत मोना

मोना


लेखक के बारे में