भारत अंडर20 महिला टीम ने स्वीडिश क्लब एनस्केडे आईके डैम के खिलाफ 1-1 से ड्रा खेला

Ads

भारत अंडर20 महिला टीम ने स्वीडिश क्लब एनस्केडे आईके डैम के खिलाफ 1-1 से ड्रा खेला

  •  
  • Publish Date - February 26, 2026 / 12:24 PM IST,
    Updated On - February 26, 2026 / 12:24 PM IST

नयी दिल्ली, 26 फरवरी (भाषा) भारत की अंडर-20 महिला फुटबॉल टीम ने स्वीडन के लिडिंगो स्थित बोसन नेशनल स्पोर्ट्स सेंटर में स्वीडिश क्लब एनस्केडे आईके डैम के खिलाफ एक मैत्री मैच 1-1 से ड्रॉ खेला।

बुधवार रात को खेले गए इस मैच में सिबानी देवी नोंगमेइकापम ने 44वें मिनट में भारत को बढ़त दिलाई। एनस्केडे ने 88वें मिनट में स्कोर बराबर किया।

भारत की अंडर-20 टीम के मुख्य कोच जोआकिम एलेक्जेंडर्सन ने टैबी एफके के खिलाफ पिछले मैच में 4-0 से जीत दर्ज करने वाली टीम के शुरुआती एकादश में आठ बदलाव किए।

इससे पहले भारतीय टीम को हैमरबी आईएफ से 0-6 से हार का सामना करना पड़ा था।

भारतीय टीम शनिवार को कार्लबर्ग्स बीके के खिलाफ एक और मैत्री मैच खेलेगी। यह दौरा इस साल के आखिर में थाईलैंड में होने वाले एएफसी अंडर-20 महिला एशियाई कप की तैयारियों का हिस्सा है।

भाषा

पंत

पंत