नागोया, 21 सितंबर (भाषा ) आद्या तिवारी और जय मीणा की जोड़ी एशियाई खेलों की सॉफ्ट टेनिस मिश्रित युगल अंतिम 16 के दौर में फिलीपीन की क्रिस्टी सानोसा और शेरविन रे से 2 . 5 से हारकर बाहर हो गई ।
भारतीय जोड़ी को 4 . 2, 2 . 4, 2 . 4, 3 . 5, 2 . 4, 5 . 3, 6 . 8 से पराजय झेलनी पड़ी ।
इससे पहले तिवारी और मीणा ने ग्रुप बी राउंड रॉबिन चरण में तीन में से दो मैच जीतकर चार अंक के साथ दूसरा स्थान हासिल करके नॉकआउट में जगह बनाई थी ।
दक्षिण कोरिया ग्रुप में शीर्ष पर रहा था ।
भारत ने कंबोडिया को 5 . 0 से हराने के बाद मंगोलिया को 4 . 1 से मात दी । दक्षिण कोरिया ने उसे 5 . 1 से हराया ।
तिवारी और मीणा पहले तीन गेम 1-4, 2-4, 2-4 से हार गए जिसके बाद 5 . 7 से जीतकर वापसी की लेकिन दक्षिण कोरिया ने आखिरी दो गेम 4 . 1 और 5 . 3 से जीते ।
भाषा
मोना सुधीर
सुधीर