(Gold Rate Today 21 September 2026/ Image Credit: AI-generated)
बिजनेस: Gold Rate Today 21 September 2026: सप्ताह के पहले दिन सोमवार को देश में सोने की कीमत में गिरावट लौटी है। दरअसल, पिछले सप्ताह सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी तेजी देखने को मिली थी। लेकिन इस हफ्ते के पहले ही दिन सोने और चांदी की कीमतों (Gold Silver Price Today) में नरमी आई है। आज देश प्रमुख शहरों में इन दोनों धातुओं की कीमतों में गिरावट आई है। 21 सितंबर की सुबह मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में 18 कैरेट वाले सोने की कीमत (Gold Rate Today) 1.16 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के करीब पहुंच गई है। जबकि दिल्ली में 18 कैरेट सोने की कीमत 1,17,020 रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रही है।
वहीं अगर आज की बात करें तो देश में 24 कैरेट सोने की कीमत (Gold Price Today) कल के मुकाबले 10 रुपये टूटकर 1,55,980 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। मुंबई में 24 कैरेट की कीमत 1,55,830 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। बता दें की पिछले सप्ताह 24 कैरेट सोने की कीमत 1,260 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगी हुई थी। वहीं 22 कैरेट गोल्ड 1,150 रुपये तक महंगा हुआ था।
| दिनांक | 24 कैरेट (₹/ग्राम) | बदलाव | 22 कैरेट (₹/ग्राम) | बदलाव |
| 21 सितंबर 2026 | ₹15,598 | -₹1 | ₹14,299 | -₹1 |
| 20 सितंबर 2026 | ₹15,599 | ₹0 | ₹14,300 | ₹0 |
| 19 सितंबर 2026 | ₹15,599 | +₹142 | ₹14,300 | +₹130 |
| 18 सितंबर 2026 | ₹15,457 | +₹158 | ₹14,170 | +₹145 |
| 17 सितंबर 2026 | ₹15,299 | -₹60 | ₹14,025 | -₹55 |
| 16 सितंबर 2026 | ₹15,359 | +₹27 | ₹14,080 | +₹25 |
| 15 सितंबर 2026 | ₹15,332 | -₹92 | ₹14,055 | -₹85 |
| 14 सितंबर 2026 | ₹15,424 | -₹49 | ₹14,140 | -₹45 |
| 13 सितंबर 2026 | ₹15,473 | ₹0 | ₹14,185 | ₹0 |
| 12 सितंबर 2026 | ₹15,473 | +₹16 | ₹14,185 | +₹15 |
सोने के साथ चांदी की कीमतों में भी सोमवार को हल्की गिरावट देखने को मिली। 21 सितंबर की सुबह चांदी 100 रुपये सस्ती (Silver Price Today) होकर 2,54,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। लेकिन पिछले सप्ताह चांदी की कीमत में 10,000 रुपये की तेजी आई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट सिल्वर 66.70 डॉलर प्रति औंस पर है। जानकारों के मुताबिक इस सप्ताह सोने में उतार-चढ़ाव सीमित रह सकता है। डॉलर, बॉन्ड यील्ड, पश्चिम एशिया तनाव और कच्चे तेल की कीमतों पर बाजार की नजर रहेगी। साथ ही पश्चिम एशिया में तनाव और कच्चे तेल की कीमतें भी सोने और चांदी को प्रभावित कर सकते हैं।