रग्बी प्रीमियर लीग 16 जून से हैदराबाद में खेली जाएगी
रग्बी प्रीमियर लीग 16 जून से हैदराबाद में खेली जाएगी
नयी दिल्ली, छह अप्रैल (भाषा) रग्बी प्रीमियर लीग (आरपीएल) 16 से 28 जून तक हैदराबाद के गाचीबोवली स्टेडियम में खेली जाएगी। इस प्रतियोगिता का आयोजन जीएमआर स्पोर्ट्स और रग्बी इंडिया कर रहा है।
पिछले साल पहली बार रग्बी प्रीमियर लीग का आयोजन किया गया था। पहले सत्र की तरह ही इस बार भी यह प्रतियोगिता रग्बी सेवन प्रारूप में आयोजित की जाएगी। इस बार भी इसमें पिछले साल की तरह छह फ्रेंचाइजी टीम भाग लेगी।
यह घोषणा जीएमआर स्पोर्ट्स के हाल ही में तेलंगाना सरकार के साथ एक समझौता पत्र पर हस्ताक्षर करने के बाद की गई है।
रग्बी इंडिया के अध्यक्ष राहुल बोस ने यहां जारी विज्ञप्ति में कहा, ‘‘जीवन में हम जो भी करते हैं, हमारा लक्ष्य हमेशा बेहतर करना, बेहतर बनना और बेहतर प्रदर्शन करना होता है। यही आरपीएल का मूलमंत्र रहेगा।’’
भाषा
पंत मोना
मोना

Facebook


