थीगाला फिर से शीर्ष 10 में शामिल, एबर्ग ने प्लेयर्स चैंपियनशिप में अपनी बढ़त मजबूत की

थीगाला फिर से शीर्ष 10 में शामिल, एबर्ग ने प्लेयर्स चैंपियनशिप में अपनी बढ़त मजबूत की

थीगाला फिर से शीर्ष 10 में शामिल, एबर्ग ने प्लेयर्स चैंपियनशिप में अपनी बढ़त मजबूत की
Modified Date: March 15, 2026 / 01:49 pm IST
Published Date: March 15, 2026 1:49 pm IST

फ्लोरिडा, 15 मार्च (भाषा) भारतीय मूल के अमेरिकी खिलाड़ी सहित थीगला ने चार-अंडर 68 का शानदार स्कोर बनाकर 25 मिलियन अमेरिकी डॉलर इनामी प्लेयर्स गोल्फ चैंपियनशिप में एक राउंड शेष रहते हुए शीर्ष 10 में वापसी की।

थीगाला ने दो बोगी के मुकाबले छह बर्डी लगाईं, जिससे उनका कुल स्कोर सात अंडर पार हो गया है। वह शीर्ष पर काबिज स्वीडन के लुडविग एबर्ग से छह शॉट पीछे हैं। एबर्ग ने एक-अंडर 71 का स्कोर बनाकर अपनी बढ़त को तीन शॉट कर दिया है। उनका कुल स्कोर अब 13-अंडर पार है।

थीगाला फिलहाल रॉबर्ट मैकिंटायर, ऑस्टिन स्मॉथरमैन, जैकब ब्रिजमैन और सेप स्ट्राका के साथ संयुक्त 10वें स्थान पर हैं।

भारतीय मूल के एक अन्य अमेरिकी खिलाड़ी अक्षय भाटिया दो-अंडर 70 का स्कोर बनाकर विश्व के नंबर एक खिलाड़ी स्कॉटी शेफ़लर के साथ संयुक्त 26वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

कनाडा के भारतीय मूल के खिलाड़ी सुदर्शन येल्लामाराजू ने छह अंडर 66 का स्कोर बनाकर शीर्ष 20 में जगह बनाई। येल्लामाराजू अब पांच अंडर पार के कुल स्कोर के साथ संयुक्त 19वें स्थान पर हैं।

भाषा

पंत

पंत


लेखक के बारे में