भारत वेस्टइंडीज के बीच तीसरा वनडे आज
भारत वेस्टइंडीज के बीच तीसरा वनडे आज
भारत और वेस्टइंडीज के बीच आज तीसरा मैच एंटीगा के नॉर्थ साउंड में खेला जाएगा। सीरीज का पहला वनडे बारिश की वजह से रद्द होने के बाद टीम इंडिया ने दूसरा वनडे 105 रन से जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना रखी है। ये मैच शाम साढ़े छह बजे शुरू होगा। आज होने वाले तीसरे मैच में भारतीय टीम अपने से कमजोर मेजबान को हराते हुए जीत की लय कायम रखने के इरादे से उतरेगी। भारत ने इस सीरीज के लिए रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह को आराम देते हुए कुलदीप यादव और ऋषभ पंत को सेलेक्ट किया था।

Facebook


