भारत के तीन तैराक एशियाई खेलों के फाइनल में पहुंचे

भारत के तीन तैराक एशियाई खेलों के फाइनल में पहुंचे

भारत के तीन तैराक एशियाई खेलों के फाइनल में पहुंचे
Modified Date: September 25, 2026 / 08:25 am IST
Published Date: September 25, 2026 8:25 am IST

तोक्यो, 25 सितंबर (भाषा) अनुभवी भारतीय तैराक साजन प्रकाश, ऋषभ दास और उत्कर्ष पाटिल ने शुक्रवार को एशियाई खेलों में अपनी-अपनी स्पर्धाओं के फाइनल में जगह बनाई।

अपने आखिरी एशियाई खेलों में हिस्सा ले रहे प्रकाश ने पुरुषों की 200 मीटर बटरफ्लाई स्पर्धा की हीट में 2:00.94 का समय निकालकर छठे स्थान के साथ फाइनल के लिए क्वालीफाई किया।

ऋषभ दास और उत्कर्ष पाटिल ने पुरुषों की 200 मीटर बैकस्ट्रोक स्पर्धा के फाइनल में जगह पक्की की। दास ने 2:00.53 के समय के साथ हीट में कुल चौथा स्थान हासिल किया, जबकि पाटिल 2:02.13 के समय के साथ नौवें स्थान पर रहे।

हीट के बाद शीर्ष 10 तैराक फाइनल के लिए क्वालीफाई करते हैं।

पुरुषों की 400 मीटर फ्रीस्टाइल स्पर्धा में भारत को निराशा हाथ लगी। धनुष शशिकुमार और अनीश गौड़ा दोनों फाइनल में जगह नहीं बना सके। गौड़ा 3:58.08 के समय के साथ 17वें, जबकि शशिकुमार 3:58.73 के समय के साथ 18वें स्थान पर रहे।

धनुष सुरेश 50 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक की हीट में भी फाइनल की दौड़ से बाहर हो गए। वह 28.40 सेकंड के समय के साथ निराशाजनक रूप से 21वें स्थान पर रहे।

भाषा आनन्द

आनन्द


लेखक के बारे में