यूरो 2020 में तीन पत्रकार कोरोना पॉजिटिव

यूरो 2020 में तीन पत्रकार कोरोना पॉजिटिव

यूरो 2020 में तीन पत्रकार कोरोना पॉजिटिव
Modified Date: November 29, 2022 / 08:39 pm IST
Published Date: July 9, 2021 12:58 pm IST

लंदन, नौ जुलाई (एपी) यूरो 2020 में तीन पत्रकारों के कोविड-19 पॉजिटिव आने के बाद इटली का राष्ट्रीय टीम के मुख्यालय में होने वाला मीडिया सत्र पूरी तरह से वीडियो लिंक से कराया जायेगा।

इटली और स्पेन के बीच लंदन में मंगलवार को हुए सेमीफाइनल मैच से पहले कराये गये परीक्षण में ये पॉजिटिव मामले मिले। केवल एक पत्रकार ही इटली लौटा है जबकि दो अन्य अब भी लंदन में ही हैं।

इससे खिलाड़ियों को कोई खतरा नहीं है क्योंकि सभी का टीकाककरण हो चुका है और वे जैविक रूप से सुरक्षित वातावरण में भी हैं।

एपी नमिता पंत

पंत


लेखक के बारे में