यूईएफए प्रमुख सेफेरिन की नीरस मैचों से संबंधित टिप्पणी की कड़ी आलोचना

यूईएफए प्रमुख सेफेरिन की नीरस मैचों से संबंधित टिप्पणी की कड़ी आलोचना

यूईएफए प्रमुख सेफेरिन की नीरस मैचों से संबंधित टिप्पणी की कड़ी आलोचना
Modified Date: June 15, 2026 / 09:50 am IST
Published Date: June 15, 2026 9:50 am IST

लजुब्लजाना (स्लोवेनिया), 15 जून (एपी) यूरोपीय फुटबॉल की सर्वोच्च संस्था यूईएफए के अध्यक्ष अलेक्जेंडर सेफेरिन की 48 टीमों के विश्व कप में कई मैचों के नीरस हो जाने संबंधी टिप्पणी की एशिया, अफ्रीका और कैरेबियाई क्षेत्र के फुटबाल महासंघों ने कड़ी आलोचना की है।

केप वर्डे, कांगो, क्यूरासाओ, हैती, जॉर्डन और उज्बेकिस्तान के संघों ने संयुक्त बयान जारी करके कहा, ‘‘फुटबॉल कुछ चुनिंदा देशों का खेल नहीं है। इसकी ताकत इसकी सार्वभौमिकता में निहित है।’’

इसके अनुसार, ‘‘‘कई देशों के लिए फीफा विश्व कप में भाग लेना केवल एक उपलब्धि नहीं है। यह एक ऐसा क्षण है जो एक पीढ़ी को प्रेरित करता है, फुटबॉल के विकास को गति देता है और जीवन भर संजोकर रखने वाली यादें दे जाता है।’’

इस बयान में सेफेरिन की टिप्पणी का उल्लेख नहीं किया गया है। स्लोवेनिया की वेबसाइट ज़ुर्नल 24 और डोसी ने उनके हवाले से कहा है कि उन्होंने पिछले सोमवार को लजुब्लजाना में एक सम्मेलन में इस विषय पर टिप्पणी की थी।

ज़ुर्नल 24 के अनुसार सेफेरिन ने कहा था, ‘‘विश्व कप में बड़ी संख्या में ऐसे मैच खेले जाएंगे जो बिल्कुल भी दिलचस्प नहीं होंगे।’’

उन्होंने इसके साथ यह भी कहा था कि टीमों की संख्या बढ़ाने से छोटे देशों को भी भाग लेने और टूर्नामेंट के रोमांच का अनुभव करने का मौका मिलेगा।

केप वर्डे, क्यूरासाओ, जॉर्डन और उज्बेकिस्तान ने पहली बार विश्व कप के लिए क्वालीफाई किया, जबकि कांगो और हैती 1974 के बाद पहली बार इसमें भाग ले रहे हैं।

एपी

पंत

पंत


लेखक के बारे में