यूएस ओपन क्वालीफायर्स : युकी दूसरे दौर में बाहर

यूएस ओपन क्वालीफायर्स : युकी दूसरे दौर में बाहर

यूएस ओपन क्वालीफायर्स : युकी दूसरे दौर में बाहर
Modified Date: November 29, 2022 / 08:59 pm IST
Published Date: August 26, 2022 2:40 pm IST

न्यूयार्क, 26 अगस्त (भाषा) यूकी भांबरी की दूसरे दौर में बेल्जियम के जिजो बर्ग के हाथों सीधे सेटों में हार के साथ ही भारत की यूएस ओपन क्वालीफायर्स टेनिस टूर्नामेंट में चुनौती भी समाप्त हो गई।

भारत का यह 30 वर्षीय खिलाड़ी गुरुवार को खेले गए मैच में बेल्जियम के अपने प्रतिद्वंदी से 3-6, 2-6 से हार गया था।

विश्व में 552वे नंबर के भांबरी के लिए विश्व में 155वें नंबर के बर्ग के सामने मुकाबला किसी भी समय आसान नहीं रहा। पहले सेट में हालांकि एक समय स्कोर 3-3 से बराबरी पर था। बर्ग ने जल्द ही मैच का रुख पलट दिया और पहला सेट जीतने के बाद दूसरा सेट भी आसानी से अपने नाम किया।

इससे पहले बुधवार को भारत के शीर्ष रैंकिंग के पुरुष एकल खिलाड़ी रामकुमार रामनाथन और सुमित नागल पहले दौर में हारकर बाहर हो गए थे।

दुनिया के 241वें नंबर के रामनाथन अमेरिकी किशोर ब्रूनो कुजुहारा से एक घंटे 28 मिनट में 3-6, 5-7 से, जबकि नागल कनाडा के वासेक पोस्पिसिल से 6-7, 4-6 से हार गए थे।

भाषा

पंत नमिता

नमिता


लेखक के बारे में