अमेरिका ने नामीबिया को 31 रन से हराया

Ads

अमेरिका ने नामीबिया को 31 रन से हराया

  •  
  • Publish Date - February 15, 2026 / 06:19 PM IST,
    Updated On - February 15, 2026 / 06:19 PM IST

चेन्नई, 15 फरवरी (भाषा) अमेरिका ने आईसीसी टी20 विश्व कप के ग्रुप ए मैच में रविवार को यहां नामीबिया को 31 रन से हराया।

अमेरिका ने चार विकेट पर 199 रन बनाने के बाद नामीबिया की पारी को छह विकेट पर 168 रन पर रोक दिया।

नामीबिया के लिए सलामी बल्लेबाज लॉरेन स्टीनकैंप ने सबसे ज्यादा 58 रन बनाये।

अमेरिका के लिए शैडली वैन शाल्कविक ने दो विकेट चटकाये।

भाषा आनन्द

आनन्द