भोपाल। Bhopal Spa Raid मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पुलिस ने एक बार फिर स्पा सेंटरों पर अनैतिक गतिविधियों की सूचना छापेमार कार्रवाई की है। इसी दौरान मिलियन वेलनेस सेंटर को लेकर मिली संदिग्ध गतिविधियों की शिकायत के बाद एमपी नगर पुलिस ने सेंटर की जांच की और उसे सील कर दिया।
Bhopal Spa Raid पुलिस के अनुसार, एमपी नगर स्थित स्पा सेंटर को लेकर शिकायत प्राप्त हुई थी। शिकायत के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर सेंटर की गतिविधियों और वहां मौजूद व्यवस्थाओं की जांच की। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने स्पा सेंटर को सील कर दिया। पुलिस ने बताया कि स्पा सेंटर के संचालन और शिकायत से जुड़े तथ्यों की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर सेंटर संचालक के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
एमपी नगर पुलिस ने क्षेत्र के अन्य स्पा सेंटरों की गतिविधियों पर भी नजर रखने की बात कही है। पुलिस का कहना है कि नियमों का उल्लंघन करने वाले संस्थानों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।