शिअद से गठबंधन नहीं करेगी भाजपा, अगर ऐसा हुआ भी तो समान शर्तों के आधार पर होगा: पुरी

Ads

शिअद से गठबंधन नहीं करेगी भाजपा, अगर ऐसा हुआ भी तो समान शर्तों के आधार पर होगा: पुरी

  •  
  • Publish Date - September 19, 2026 / 10:19 PM IST,
    Updated On - September 19, 2026 / 10:19 PM IST

अमृतसर, 19 सितंबर (भाषा) केन्द्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शनिवार को कहा कि भाजपा शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के साथ गठबंधन नहीं करेगी और अगर भविष्य में दोनों पार्टियां साथ आईं, तो भी सीटों का बंटवारा समान शर्तों के आधार पर होगा।

उन्होंने कहा कि गठबंधन पर फैसला अंतत: पार्टी नेतृत्व ही करता है।

यहां पत्रकारों के साथ बातचीत के दौरान एक सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि दोनों दलों के बीच 22 सीट वाला फॉर्मूला अब काम नहीं करेगा और भाजपा छोटे साझेदार की भूमिका नहीं निभाएगी।

उन्होंने यह भी घोषणा की कि भाजपा पंजाब से नशे की समस्या को खत्म करने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी।

पुरी ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार राज्य के बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए युद्ध स्तर पर काम कर रही है।

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस केंद्रीय मंत्री पुरी ‘रोजगार मेला’ के 20वें संस्करण में भाग लेने के लिए अमृतसर में थे। वार्षिक मेले में शामिल होने से पहले, पुरी ने स्वर्ण मंदिर में माथा टेका।

भाषा जोहेब माधव

माधव