भारत के खिलाफ मैत्री मैच के लिए उरुग्वे की टीम में वाल्वर्दे प्रमुख चेहरा
भारत के खिलाफ मैत्री मैच के लिए उरुग्वे की टीम में वाल्वर्दे प्रमुख चेहरा
कोलकाता, पांच सितंबर (भाषा) भारत के खिलाफ अगले महीने होने वाले अंतरराष्ट्रीय मैत्री मैच के लिए उरुग्वे की स्टार खिलाड़ियों से भरी टीम में रियाल मैड्रिड के स्टार फेडरिको वाल्वर्दे प्रमुख खिलाड़ी होंगे।
मुख्य कोच डिएगो फोर्लान के मार्गदर्शन वाली दो बार की विश्व चैंपियन टीम में अनुभवी अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों और उभरते हुए प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का शानदार मिश्रण होगा।
भारत छह अक्टूबर को यहां विवेकानंद युवा भारती क्रीड़ांगन में उरुग्वे का सामना करेगा जो अंतरराष्ट्रीय मैत्री मुकाबलों की श्रृंखला का हिस्सा है। इससे पहले भारतीय टीम 25 सितंबर को बेंगलुरु के श्री कांतीरवा स्टेडियम में पनामा और तीन अक्टूबर को यहां पांच बार की विश्व चैंपियन ब्राजील से भिड़ेगी।
वाल्वर्दे के अलावा उरुग्वे की टीम में रोद्रिगो बेंटानकुर, लुकास तोरेइरा, जॉर्जियन डी अरास्काएता, फाकुंदो पेलिस्त्री, मैक्सिमिलियानो अराउहो और ब्रायन रोड्रिग्ज जैसे बड़े नाम शामिल हैं। डिफेंस में भी काफी अंतरराष्ट्रीय अनुभव मौजूद है।
कोलकाता में होने वाला यह मुकाबला उरुग्वे के मुख्य कोच के रूप में फोर्लान का पहला मैच भी होगा।
अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) ने एक बयान में कहा, ‘‘यह घोषणा उरुग्वे के लिए एक नए अध्याय की शुरुआत के साथ हुई है क्योंकि मार्सेलो बिएल्सा के जाने के बाद महान पूर्व स्ट्राइकर डिएगो फोर्लान ने सीनियर राष्ट्रीय टीम और अंडर-20 टीम की जिम्मेदारी संभाली है। ’’
2010 फीफा विश्व कप के ‘गोल्डन बॉल’ विजेता और 2011 कोपा अमेरिका चैंपियन फोर्लान ने उरुग्वे के लिए 112 मैच में 36 गोल किए। क्लब स्तर पर उनका शानदार करियर मैनचेस्टर यूनाइटेड, विलारियल, एटलेटिको मैड्रिड और इंटर मिलान जैसे क्लबों के साथ रहा। वह इंडियन सुपर लीग में मुंबई सिटी एफसी के लिए भी खेले थे।
कोच खालिद जमील के नेतृत्व में भारतीय टीम भी मजबूत मुकाबला देने और एक यादगार प्रदर्शन करने के लिए पूरी तरह तैयार होगी।
उरुग्वे की टीम :
गोलकीपर: सैंटियागो मेले, क्रिस्टोफर फिएरमारिन, इग्नासियो डी अराउआराबारेना, सेबास्टियन जौमे, थियागो कार्डोजो।
डिफेंडर: केविन अमारो, जोसे लुइस रोड्रिग्ज, गिलर्मो वरेला, नाहितान नांदेज, सैंटियागो मौरिन्यो, निकोलस मारिचाल, रोनाल्ड अराउहो, अलेक्जेंडर बारबोजा, जोसे मारिया जिमेनेज, जुआन रोड्रिग्ज, सेबास्टियन बोसेली, सैंटियागो बुएनो, सेबास्टियन कासेरेस, माथियास ओलिवेरा, जोआकिन पिकेरेज, लुकास ओलाजा, मार्सेलो साराची, जुआन मैनुअल सैनाब्रिया।
मिडफील्डर: एमिलियानो मार्टिनेज, लुकास तोरेइरा, रोड्रिगो बेंटानकुर, फाकुंदो बर्नाल, सैंटियागो होमेंचेंको, फेडेरिको वाल्वर्दे, अगुस्तिन कानोबियो, माटियास अबाल्डो, फाकुंदो पेलिस्त्री, लुसियानो रोड्रिग्ज, मैक्सिमिलियानो अराउहो, लुकास विलाल्बा, ब्रायन रोड्रिग्ज, रोड्रिगो सालाजार, डिएगो रॉसी, जॉर्जियन डी अरास्काएता।
फॉरवर्ड: मार्टिन सात्रियानो, अगुस्तिन ए. मार्टिनेज, रोड्रिगो अगुइरे, फेडेरिको विनास, मिगेल मेरेंटिएल, डार्विन नुनेज, अल्वारो रोड्रिग्ज।
भाषा नमिता पंत
पंत

Facebook


