ब्रिस्टल, नौ जुलाई (भाषा) तेज गेंदबाज हर्षित राणा और ‘मिस्ट्री’ स्पिनर वरुण चक्रवर्ती मांसपेशियों में खिंचाव के कारण इंग्लैंड के खिलाफ अंतिम दो टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच से बाहर हो गए जिससे भारत को दोहरा झटका लगा।
ये दोनों खिलाड़ी मंगलवार को ट्रेंट ब्रिज में खेले गए तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय में भारत की 125 रन की हार के दौरान चोटिल हो गए थे।
भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने बृहस्पतिवार को एक बयान में कहा, ‘‘ हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती को ट्रेंट ब्रिज में इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में मांसपेशियों में खिंचाव आ गया। बीसीसीआई की मेडिकल टीम ने उनकी जांच की है और उन्हें चौथे और पांचवें टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच से बाहर कर दिया है। ’’
भारत ने चौथे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच के लिए वरुण और हर्षित की जगह वाशिंगटन सुंदर और प्रसिद्ध कृष्णा को टीम में शामिल किया है।
भारत इंग्लैंड के खिलाफ पिछले दो टी20 अंतरराष्ट्रीय हार चुका है जबकि पहला मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था।
भाषा नमिता सुधीर
सुधीर