टेस्ट रैंकिंग में चौथे स्थान पर विराट कोहली बरकरार, एक स्थान छलांग लगाकर छठे नंबर पर पहुंचे पुजारा

टेस्ट रैंकिंग में चौथे स्थान पर विराट कोहली बरकरार, एक स्थान छलांग लगाकर छठे नंबर पर पहुंचे पुजारा

टेस्ट रैंकिंग में चौथे स्थान पर विराट कोहली बरकरार, एक स्थान छलांग लगाकर छठे नंबर पर पहुंचे पुजारा
Modified Date: November 29, 2022 / 08:48 pm IST
Published Date: January 30, 2021 10:40 am IST

दुबई: विराट कोहली चौथे स्थान के साथ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की शनिवार को जारी नवीनतम रैंकिंग में शीर्ष भारतीय बल्लेबाज हैं जबकि चेतेश्वर पुजारा एक स्थान के फायदे से छठे पायदान पर पहुंच गए हैं। कोहली (862 अंक) और पुजारा (760 अंक) के अलावा टेस्ट उप कप्तान अजिंक्य रहाणे भी आठवें स्थान के साथ शीर्ष 10 में जगह बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों में शामिल हैं।

Read More: रायपुर : राष्ट्रीय सघन पल्स पोलियो अभियान 31 जनवरी को, 35 लाख से ज़्यादा बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की दवा

पुजारा एक स्थान के फायदे से छठे स्थान पर पहुंच गए हैं जबकि विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत और स्टार सलामी बल्लेबाज क्रमश: 13वें और 18वें स्थान पर बरकरार हैं। न्यूजीलैंड के बल्लेबाज केन विलियमसन (919 अंक) बल्लेबाजी रैंकिंग में शीर्ष पर कायम हैं जबकि उनके बाद स्टीव स्मिथ (891 अंक) और मार्नस लाबुशेन (878 अंक) की आस्ट्रेलिया की जोड़ी का नंबर आता है। इंग्लैंड के कप्तान जो रूट 823 अंक के साथ पांचवें स्थान पर बरकरार हैं।

Read More: ब्रांडेड कंपनियों की स्पेलिंग में चेंज कर खपा रहे थे नकली ऑयल, रायपुर की 3 गोदामों से भारी मात्रा में नकली ऑयल बरामद

गेंदबाजों में अनुभवी स्पिनर रविचंद्रन अश्विन (760 अंक) और स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (757 अंक) क्रमश: आठवें और नौवें स्थान पर बने हुए हैं। आस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पैट कमिंस (908 अंक) शीर्ष पर कायम हैं जबकि इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड (839 अंक) और न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज नील वेगनर (835 अंक) क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं।

Read More: पंचायत का फरमान! किसान आंदोलन में हर घर से शामिल होना जरूरी, नहीं तो भरना पड़ेगा भारी जुर्माना, होगा सामाजिक बहिष्कार

रविंद्र जडेजा (419 अंक) और अश्विन (281 अंक) आलराउंडरों की सूची में क्रमश: तीसरे और छठे स्थान पर बरकरार हैं। इंग्लैंड के बेन स्टोक्स (427 अंक) आलराउंडरों की सूची में शीर्ष पर हैं।

Read More: पीरियड्स में पेनकिलर और परफ्यूम का इस्तेमाल पड़ सकता है भारी, इन 7 बातों का जरूर रखें ध्यान..देखिए

 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"