वायरस अस्पताल में बदला पोलैंड का फुटबॉल स्टेडियम

वायरस अस्पताल में बदला पोलैंड का फुटबॉल स्टेडियम

वायरस अस्पताल में बदला पोलैंड का फुटबॉल स्टेडियम
Modified Date: November 29, 2022 / 07:45 pm IST
Published Date: October 19, 2020 10:16 am IST

वारसा, 19 अक्टूबर (एपी) पोलैंड की सरकार कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों से निपटने के लिए वारसा में राष्ट्रीय स्टेडियम को अस्पताल में बदल रही है।

इस स्टेडियम की क्षमता 58500 दर्शकों की है और इसे यूरो 2012 फुटबॉल प्रतियोगिता की मेजबानी के लिए तैयार किया गया है।

सरकारी प्रवक्ता पियोत्र म्यूलर ने सोमवार को बताया कि स्टेडियम में 500 मरीजों को रखा जा सकेगा और इसमें आक्सीजन थेरेपी की भी व्यवस्था होगी।

म्यूलर ने सार्वजनिक समाचार चैनल टीवीपी इंफो से कहा, ‘‘हम देख सकते हैं कि संक्रमण के मामलों में तेजी से इजाफा हो रहा है और हमें जरूरतमंद लोगों को भर्ती करने के लिए सुरक्षित स्थानों की जरूरत होगी।’’

एपी सुधीर आनन्द

आनन्द


लेखक के बारे में