वेड ने आस्ट्रेलिया को पांच विकेट पर 90 रन तक पहुंचाया

वेड ने आस्ट्रेलिया को पांच विकेट पर 90 रन तक पहुंचाया

वेड ने आस्ट्रेलिया को पांच विकेट पर 90 रन तक पहुंचाया
Modified Date: November 29, 2022 / 08:18 pm IST
Published Date: September 23, 2022 10:41 pm IST

नागपुर, 23 सितंबर ( भाषा ) मैथ्यू वेड के 20 गेंद में 43 रन की मदद से आस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ वर्षाबाधित दूसरे टी20 मैच में पांच विकेट पर 90 रन बना लिये ।

वेड ने अपनी पारी में चार चौके और तीन छक्के लगाये जो हर्षल पटेल को आखिरी ओवर में जड़े गए । कप्तान आरोन फिंच ने 15 गेंद में 31 रन जोड़े । इससे पहले गीली आउटफील्ड के कारण मैच प्रति टीम आठ ओवर का कर दिया गया ।

भारत के लिये अक्षर पटेल ने दो ओवर में 13 रन देकर दो विकेट लिये जिससे एक समय आस्ट्रेलिया का स्कोर तीन विकेट पर 31 रन था । इसके बाद वेड और स्टीव स्मिथ ( आठ ) ने मिलकर तीन ओवर में 44 रन जोड़े ।

इससे पहले फिंच ने पहला ओवर डाल रहे हार्दिक पंड्या को दो चौके लगाकर दस रन निकाले । इसके बाद अक्षर को गेंद सौंपी गई और कैमरन ग्रीन ने लांग आन पर ऊंचा शॉट खेला लेकिन विराट कोहली कैच नहीं लपक सके ।

अगली गेंद पर हालांकि कोहली के सटीक थ्रो पर ग्रीन रन आउट हो गए । अक्षर ने इसके बाद ग्लेन मैक्सवेल को भी सस्ते में आउट किया ।

पावरप्ले के दो ओवर होने के बाद युजवेंद्र चहल ने एक ओवर डाला लेकिन उसमें 12 रन दे डाले । अक्षर ने अगले ओवर में टिम डेविड को रवाना किया ।

चार ओवर के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने टीम में वापसी कर रहे जसप्रीत बुमराह को गेंद सौंपी जिन्होंने दो ओवर में 23 रन देकर एक विकेट लिया । वेड ने हर्षल को आखिरी ओवर में तीन छक्के जड़े ।

भाषा मोना

मोना


लेखक के बारे में