नयी दिल्ली, 11 अक्टूबर (भाषा) वेस्टइंडीज ने भारत के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट क्रिकेट मैच के दूसरे दिन शनिवार को यहां चाय के विश्राम तक अपनी पहली पारी में एक विकेट पर 26 रन बनाए।
भारत ने इससे पहले अपनी पहली पारी पांच विकेट पर 518 रन पर समाप्त घोषित की। इस तरह से वेस्टइंडीज अभी भारत से 492 रन पीछे है।
चाय के विश्राम के समय तेगनारायण चंद्रपाल 13 रन और एलिस अथांजे दो रन पर खेल रहे थे। भारत को एकमात्र सफलता रविंद्र जडेजा ने दिलाई है।
भारत की पारी में यशस्वी जायसवाल (258 गेंदों पर 175 रन) और कप्तान शुभमन गिल (196 गेंदों पर नाबाद 129 रन) ने शतक जबकि साई सुदर्शन (87) ने अर्धशतक बनाया।
वेस्टइंडीज की ओर से बाएं हाथ के स्पिनर जोमेल वारिकन (98 रन देकर तीन विकेट) सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज रहे।
भाषा
पंत
पंत