IND vs WI ODI Series 2026: वनडे सीरीज से पहले क्रिकेट बोर्ड का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों की सैलरी से अचानक की 25 प्रतिशत की कटौती, जानें क्यों उठाया गया ये कदम

Ads

IND vs WI ODI Series 2026: वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट वाली सैलरी में 25 प्रतिशत की कटौती का ऐलान किया है।

  •  
  • Publish Date - September 25, 2026 / 09:02 PM IST,
    Updated On - September 25, 2026 / 09:03 PM IST

IND vs WI ODI Series 2026/Image Credit: X Handle

HIGHLIGHTS
  • वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड पर आया आर्थिक संकट।
  • बोर्ड ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट वाली सैलरी में 25 प्रतिशत की कटौती का ऐलान किया है।
  • बोर्ड ने घरेलू खिलाड़ियों का कॉन्ट्रैक्ट पीरियड घटाकर सात महीने कर दिया गया है।

IND vs WI ODI Series 2026: नई दिल्ली: भारत और वेस्टइंडीज के बीच रविवार से तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत होने जा रही है। 27 सितंबर को तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में सीरीज का पहला वनडे खेला जाएगा। वहीं सीरीज का दूसरा मुकाबला 30 सितंबर को गुवाहाटी में होगा, जबकि तीसरा और आखिरी वनडे मैच 3 अक्टूबर को न्यू चंडीगढ़ में खेला जाएगा। वहीं इस सीरीज के शुरू होने से पहले वेस्टइंडीज टीम के लिए एक बड़ी और हैरान करने वाली खबर सामने आई है। वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट वाली सैलरी में 25 प्रतिशत की कटौती का ऐलान किया है। यह फैसला आर्थिक तंगी के चलते लिया गया है।

बोर्ड ने इन चीजों में भी की कटौती

इतना ही नहीं घरेलू खिलाड़ियों का कॉन्ट्रैक्ट पीरियड घटाकर सात महीने कर दिया गया है, जबकि इंटरनेशनल खिलाड़ियों का कॉन्ट्रैक्ट 12 महीने का ही रहेगा। (IND vs WI ODI Series 2026) इसके साथ ही बोर्ड ने पुरुषों का सुपर50 टूर्नामेंट और महिलाओं का T20 ब्लेज भी सस्पेंड कर दिया गया है। इसकी वजह लागत बचाना है। क्रिकेट वेस्टइंडीज ने कहा कि यह कदम टीम के सामने आ रही आर्थिक और दूसरी चुनौतियों से निपटने के लिए उठाया गया है।

वेस्टइंडीज क्रिकेट पर आया आर्थिक संकट

IND vs WI ODI Series 2026: CWI के चीफ एग्जीक्यूटिव क्रिस डेहरिंग ने एक बयान में कहा, “हम वेस्टइंडीज प्लेयर्स एसोसिएशन और उन खिलाड़ियों के सहयोग की भावना की सराहना करते हैं, जिन्होंने उन हालात को समझा है जिनका हम सभी सामना कर रहे हैं।’ उन्होंने आगे कहा कि भले ही यह आदर्श स्थिति न हो, लेकिन आर्थिक स्थिरता की दिशा में यह एक जरूरी कदम है। घरेलू टूर्नामेंट के लिए यात्रा और होटल का खर्च बोर्ड पर बहुत ज्यादा दबाव डाल रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि ICC से 16 मिलियन अमेरिकी डॉलर (153 करोड़ रुपये) का लोन मंजूर कराने के लिए CWI को कुछ लक्ष्य पूरे करने होंगे।

CWI के चीफ एग्जीक्यूटिव ने कही ये बात

CWI के चीफ एग्जीक्यूटिव डेहरिंग ने कहा, “असल में, क्रिकेट वेस्ट इंडीज ने पिछले 15 सालों में घरेलू एयरलाइंस पर 80 मिलियन अमेरिकी डॉलर से ज्यादा खर्च किए हैं, जबकि बदले में उन एयरलाइंस से कोई स्पॉन्सरशिप नहीं मिली। हमें इतने सालों से चले आ रहे इस बोझ और इसके कारण हुए भारी आर्थिक नुकसान से पैदा हुई तत्काल नकदी की कमी (कैश क्रंच) से भी निपटना होगा।” (IND vs WI ODI Series 2026)  CWI ने सस्पेंड किए गए टूर्नामेंट्स की जगह 2028 LA ओलंपिक्स के लिए टीमें चुनने वाले इवेंट्स शुरू किए हैं। हालांकि, वेस्टइंडीज ओलंपिक्स में एक टीम के तौर पर नहीं खेल सकता क्योंकि हर देश को अलग-अलग हिस्सा लेना होता है।

इन्हें भी पढ़ें:-