गेंदबाजों के दबदबे के बीच वेस्टइंडीज को 155 रन की बढ़त

Ads

गेंदबाजों के दबदबे के बीच वेस्टइंडीज को 155 रन की बढ़त

  •  
  • Publish Date - July 28, 2026 / 09:58 AM IST,
    Updated On - July 28, 2026 / 09:58 AM IST

तारौबा (त्रिनिदाद), 28 जुलाई (एपी) वेस्टइंडीज ने पहले टेस्ट क्रिकेट मैच के तीसरे दिन गेंदबाजों के दबदबे के बीच अपनी दूसरी पारी में सात विकेट पर 126 रन बनाकर पाकिस्तान के खिलाफ 155 रन की बढ़त हासिल कर ली है।

सबसे पहले जस्टिन ग्रीव्स ने लगातार पांच विकेट मेडन ओवर फेंकते हुए 27 रन देकर पांच विकेट लिए जिससे पाकिस्तान ने अपने छह विकेट 38 रन पर गंवा दिए। इस तरह से शान मसूद (109) के सातवें टेस्ट शतक के बावजूद पाकिस्तान की टीम अपनी पहली पारी में 282 रन पर आउट हो गई।

इसके बाद पाकिस्तान के गेंदबाजों ने भी कहर बरपाया और पहली पारी में 311 रन बनाने वाले वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों को नहीं चलने दिया। पाकिस्तान की तरफ से मोहम्मद अब्बास ने अभी तक 14 रन देकर तीन विकेट लिए हैं जबकि खुर्रम शहजाद ने दो विकेट हासिल किए हैं।

वेस्टइंडीज की तरफ से तेगनारायण चंद्रपाल ही कुछ संघर्ष कर पाए। उन्होंने 35 रन बनाए।

एपी

पंत

पंत