Parliament Monsoon Session Live: संसद में आज एंटी-पेपर लीक बिल पर होगा घमासान, सरकार को घेरेंगे राहुल-अखिलेश....93 संशोधनों पर होगी बड़ी बहस /image: AI Generated
नई दिल्ली। Parliament Monsoon Session Live: लोकसभा में विपक्षी सांसदों के हंगामे के बीच सदन की कार्यवाही मंगलवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है। सोमवार को केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेन्द्र सिंह ने एंटी पेपर लीक बिल सदन में पेश किया। इस दौरान विपक्षी सांसदों के हंगामे के कारण इस बिल पर चर्चा नहीं हो पाई। राज्यसभा की कार्यवाही आज सोमवार 28 जुलाई से फिर शुरू होगी। आज एंटी-पेपर लीक बिल पर चर्चा होगी। सूत्रों के मुताबिक नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और अखिलेश यादव बिल पर अपनी बात रख सकते हैं। बताया जा रहा है कि विपक्ष ने बिल में 93 संशोधन प्रस्तावित किए हैं।
लेकिन इससे पहले संसद की रणनीति पर आज NDA की बैठक (NDA Meeting) संसद पुस्तकालय भवन में सुबह 9:30 बजे होगी। इस बैठक की अध्यक्षता पीएम नरेंद्र मोदी करेंगे। प्रधानमंत्री NDA सांसदों को संबोधित करेंगे। जिसमें मानसून सत्र की रणनीति को लेकर चर्चा होगी।
Parliament Monsoon Session Live आपको बता दें कि लोकसभा में आज एंटी-पेपर लीक बिल (Anti-Paper Leak Bill) पर चर्चा होने की संभावना है। सदन में इस विधेयक पर करीब 6 घंटे कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) सहित कई वरिष्ठ नेता अपनी बात रख सकते हैं। सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों ही बिल पर अपने-अपने सुझाव पेश करेंगे। विपक्ष की ओर से इस विधेयक में कुल 93 संशोधन प्रस्तावित किए गए हैं।
बिल में पेपर लीक मामलों की सुनवाई के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट का प्रावधान किया गया है। साथ ही जांच 2 महीने के भीतर पूरी करने का प्रस्ताव है। दोषियों पर 50 लाख रुपये तक जुर्माना लगाने का प्रावधान रखा गया है। इसके अलावा, संगठित तरीके से पेपर लीक करने वालों के खिलाफ 7 से 10 साल की सजा और 10 करोड़ रुपये तक जुर्माने का प्रस्ताव भी बिल में शामिल है।
ये भी पढ़ें