वेस्टइंडीज की पहली पारी 248 रन पर सिमटी, भारत ने दिया फालोऑन

वेस्टइंडीज की पहली पारी 248 रन पर सिमटी, भारत ने दिया फालोऑन

वेस्टइंडीज की पहली पारी 248 रन पर सिमटी, भारत ने दिया फालोऑन
Modified Date: October 12, 2025 / 01:05 pm IST
Published Date: October 12, 2025 1:05 pm IST

नयी दिल्ली, 12 अक्टूबर (भाषा) भारत ने दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन रविवार को यहां लंच के बाद वेस्टइंडीज की पहली पारी को 81.5 ओवर में 248 रन पर समेट कर फालोऑन करने को कहा।

भारत ने अपनी पहली पारी पांच विकेट पर 518 रन पर घोषित की थी। वेस्टइंडीज की टीम पहली पारी के आधार पर भारत से 270 रन पीछे रही।

भारत के लिए इस पारी में कुलदीप यादव ने पांच जबकि रविंद्र जडेजा ने तीन विकेट लिये।

वेस्टइंडीज के लिए ऐलेक ऐथनाज ने 41 जबकि शाई होप ने 36 रन का योगदान दिया।

भाषा आनन्द

आनन्द


लेखक के बारे में