पोर्ट ऑफ स्पेन (त्रिनिदाद), 20 जुलाई (भाषा) वेस्टइंडीज ने गुरुवार को यहां भारत के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट में टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किय।
भारत की ओर से मुकेश कुमार अपना टेस्ट पदार्पण कर रहे हैं जिन्हें चोटिल शार्दुल ठाकुर की जगह शामिल किया गया है।
वेस्टइंडीज के लिए किर्क मैकेंजी पदार्पण करेंगे जो रेमन रीफर की जगह लेंगे।
भारत ने पहले टेस्ट में पारी और 141 रन की जीत से दो मैचों की श्रृंखला में 1-0 से बढ़त बनायी हुई है।
भाषा नमिता
नमिता