विश्वकप शतरंज : गुकेश और गुजराती बाहर, प्रज्ञाननंदा और एरिगैसी का मुकाबला टाईब्रेकर तक खिंचा
विश्वकप शतरंज : गुकेश और गुजराती बाहर, प्रज्ञाननंदा और एरिगैसी का मुकाबला टाईब्रेकर तक खिंचा
बाकू (अजरबैजान), 16 अगस्त (भाषा) भारतीय ग्रैंडमास्टर डी गुकेश और विदित संतोष गुजराती बुधवार को यहां क्रमश: नार्वे के मैग्नस कार्लसन और अजरबैजान के निजात अबासोव से हारकर फिडे विश्व कप शतरंज टूर्नामेंट से बाहर हो गये।
आर प्रज्ञाननंदा ने हालांकि दो बाजियों की क्लासिकल सीरीज में पहली बाजी गंवाने के बाद शानदार वापसी की। उन्होंने हमवतन अर्जुन एरिगैसी को दूसरी बाजी में हराकर मुकाबले को टाईब्रेकर तक खींच दिया ।
टाईब्रेकर गुरुवार को खेला जाएगा जिससे अंतिम चार में पहुंचने वाले खिलाड़ी का फैसला होगा।
इस टूर्नामेंट में शीर्ष तीन में रहने वाले खिलाड़ी अगले साल होने वाली कैंडिडेट प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई करेंगे ।
भाषा पंत
पंत

Facebook


