विश्व कप फाइनल : प्रज्ञानानंदा पहला टाइब्रेक मुकाबला हारे
विश्व कप फाइनल : प्रज्ञानानंदा पहला टाइब्रेक मुकाबला हारे
बाकू, 24 अगस्त ( भाषा ) भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानानंदा फिडे शतरंज विश्व कप फाइनल में बृहस्पतिवार को मैग्नस कार्लसन से पहला टाइब्रेक मुकाबला हार गए ।
उतार चढाव से भरे इस मुकाबले में भारत के 18 वर्ष के प्रज्ञानानंदा ने दबाव में आकर अंक गंवा दिये । कार्लसन ने 45 चालों में पहला गेम जीता । अब उन्हें दूसरे गेम में सफेद मोहरों से खेलने का फायदा मिलेगा और प्रज्ञानानंदा को हर हालत में जीत दर्ज करनी होगी ।
इस बीच फेबियानो कारूआना ने पहले टाइब्रेक मुकाबले में निजात अबासोव को हराया और अब उन्हें तीसरा स्थान हासिल करने के लिये सिर्फ ड्रॉ की जरूरत है ।
भाषा मोना
मोना

Facebook


