विश्व पैडल लीग 12 अगस्त से मुंबई में
विश्व पैडल लीग 12 अगस्त से मुंबई में
मुंबई, आठ मई (भाषा) विश्व पैडल लीग (डब्ल्यूपीएल) का आयोजन अगले महीने मुंबई में किया जाएगा जिसमें छह फ्रेंचाइजी टीम हिस्सा लेंगी।
प्रतियोगिता में दुनिया के कुछ बड़े खिलाड़ियों के हिस्सा लेने की उम्मीद है।
पैडल एक रैकेट खेल है जो टेनिस और स्क्वाश का मिश्रण माना जाता है।
प्रतियोगिता के चौथे सत्र का आयोजन 12 से 16 अगस्त तक एसवीपी स्टेडियम में किया जाएगा जिसमें स्पेन, अर्जेन्टीना और ब्राजील सहित पांच देशों के 36 से अधिक खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।
डब्ल्यूपीएल के सह संस्थापक पूर्व भारतीय टेनिस खिलाड़ी महेश भूपति ने कहा कि वह देश में खेल की प्रगति से खुश हैं।
भाषा सुधीर नमिता
नमिता

Facebook


