चोटिल यमल और विलियम्स स्पेन की विश्व कप टीम में, रीयाल मैड्रिड का कोई खिलाड़ी नहीं

Ads

चोटिल यमल और विलियम्स स्पेन की विश्व कप टीम में, रीयाल मैड्रिड का कोई खिलाड़ी नहीं

  •  
  • Publish Date - May 25, 2026 / 05:07 PM IST,
    Updated On - May 25, 2026 / 05:07 PM IST

मैड्रिड, 25 मई (एपी) चोटिल फॉरवर्ड लेमाइन यमल और निको विलियम्स को स्पेन की विश्व कप फुटबॉल टीम में शामिल किया गया है ।

बार्सीलोना के यमल और एटलेटिक बिलबाओ के विलियम्स को सत्र के आखिर में मांसपेशी में चोट लगी थी लेकिन कोच लुईस डे ला फुऐंटे ने कहा कि वह विश्व कप से पहले फिट हो जायेंगे ।

स्पेन को ग्रुप एच के पहले मैच में 15 जून को अटलांटा में केप वर्डे से खेलना है । इसके बाद 21 जून को सऊदी अरब और 26 जून को उरूग्वे से सामना होगा ।

पहली बार विश्व कप के लिये स्पेन की टीम में रीयाल मैड्रिड का कोई खिलाड़ी नहीं होगा ।

स्पेन विश्व कप 2022 में अंतिम 16 में मोरक्को से हार गया था लेकिन जर्मनी में यूरो 2024 जीतकर उसने वापसी की ।

स्पेन ने एकमात्र विश्व कप 2010 में जीता था जिसके बाद से वह अंतिम 16 से आगे नहीं गया ।

स्पेन टीम :

गोलकीपर : यूनाइ सिमोन, डेविड राया, जोआन गार्सिया

डिफेंडर : मार्क कुकुरेला, अलेजांद्रो ग्रिमाल्डो, मार्कोस लोरेंटे, पाउ कुबारसी, एमेरिक लापोर्टे, पेड्रो पोरो, एरिक गार्सिया, मार्क पुबिल

मिडफील्डर : रोड्री, मार्टिन जुबिमेंडी, पेड्री, दानी ओल्मो, मिकेल मेरिनो, फेबियन रूइज, गावी

फॉरवर्ड : लेमाइन यमल, फेरान टोरेस, येरेमी पिनो, मिकेल ओ, विक्टर मुनोज, एलेक्स बाएना, बोरजा इग्लेसियास, निको विलियम्स

एपी मोना सुधीर

सुधीर