Zaheer Khan New Coach of CSK: चेन्नई सुपर किंग्स को मिला नया कोच, अब ये पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज संभालेंगे टीम की कमान, नाम जानकर आप भी जाएंगे खुश  

Zaheer Khan New Coach of CSK: चेन्नई सुपर किंग्स ने पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज जहीर खान को अपना नया मुख्य कोच नियुक्त किया।

Zaheer Khan New Coach of CSK: चेन्नई सुपर किंग्स को मिला नया कोच, अब ये पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज संभालेंगे टीम की कमान, नाम जानकर आप भी जाएंगे खुश  

Zaheer Khan New Coach of CSK/Image Credit: crickwik Instagram

Modified Date: September 21, 2026 / 07:31 pm IST
Published Date: September 21, 2026 7:30 pm IST

Zaheer Khan New Coach of CSK: चेन्नई: चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने सोमवार को आगामी सत्र के लिए भारत के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज जहीर खान को अपना नया मुख्य कोच नियुक्त किया। जहीर ने स्टीफन फ्लेमिंग की जगह ली है, जिन्होंने 18 सत्र तक टीम की कमान संभाली। सीएसके ने ‘एक्स’ पर घोषणा करते हुए लिखा, “चेन्नई सुपर किंग्स के मुख्य कोच के रूप में जहीर खान का स्वागत है।”

कैसा रहा जाहिर खान का करियर

जल्द ही 48 वर्ष के होने वाले जहीर ने भारत के लिए 92 टेस्ट, 200 वनडे और 17 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। (Zaheer Khan New Coach of CSK) 2011 विश्व कप में भारत की ऐतिहासिक खिताबी जीत के दौरान वह 21 विकेट लेकर टूर्नामेंट में टीम के सबसे सफल गेंदबाज रहे थे। जहीर 2024 सत्र में लखनऊ सुपर जायंट्स के मेंटर की भूमिका भी निभा चुके हैं।

स्टीफन फ्लेमिंग ने की थी टीम से अलग होने की घोषणा

Zaheer Khan New Coach of CSK: फ्लेमिंग ने पिछले साल जुलाई में पांच बार की चैंपियन सीएसके से अलग होने की घोषणा की थी। समझा जाता है कि सीएसके की क्रिकेट प्रबंधन समिति में शामिल एमएस धोनी, कप्तान रुतुराज गायकवाड़ और मालिक रूपा गुरुनाथ इस बार एक भारतीय कोच चाहते थे।

इन्हें भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 4 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.