भारत की कबड्डी टीमों ने जीत से शुरू किया खिताब का बचाव अभियान

भारत की कबड्डी टीमों ने जीत से शुरू किया खिताब का बचाव अभियान

भारत की कबड्डी टीमों ने जीत से शुरू किया खिताब का बचाव अभियान
Modified Date: September 21, 2026 / 06:18 pm IST
Published Date: September 21, 2026 6:18 pm IST

टोकाई सिटी (जापान), 21 सितंबर (भाषा) गत चैंपियन भारतीय पुरुष और महिला कबड्डी टीमों ने सोमवार को एशियाई खेलों के अपने अभियान का शानदार आगाज करते हुए क्रमश: जापान और बांग्लादेश को शिकस्त दी।

भारतीय पुरुष टीम ने जापान को 49-24 से जबकि महिला टीम ने बांग्लादेश की चुनौती को 42-21 से ध्वस्त करते हुए जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।

पुरुषो के मुकाबले में भारत ने शुरुआत से ही दबदबा बनाए रखा। टोकाई सिटीजन्स जिम्नेजियम में अयान लोचब और देवांक दलाल ने रेडिंग में प्रभावी प्रदर्शन करते हुए मध्यांतर तक टीम को 31-9 की बढ़त दिला दी।

गत चैंपियन भारत ने दूसरे हाफ में 18 अंक और जोड़े।

भारत ने 36 अंक आउट करके, आठ अंक ऑलआउट करके और दो अंक सुपर टैकल के जरिए हासिल किए।

भारत को ग्रुप ए में जापान, दक्षिण कोरिया, चीनी ताइपे और बांग्लादेश के साथ रखा गया है।

भारतीय टीम मंगलवार को अपने अगले मुकाबले में दक्षिण कोरिया का सामना करेगी।

भारतीय महिला टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ दोनों हाफ में लगभग एक जैसा प्रदर्शन करते हुए अपना दबदबा कायम रखा। भारत ने पहले हाफ के अंत तक 21-10 की बढ़त बना ली थी और दूसरे हाफ में भी इतने ही अंक जोड़कर मुकाबला 42-21 से अपने नाम किया।

बांग्लादेश के खिलाफ भारतीय महिला टीम ने कुल 27 अंक आउट कर, 11 बोनस अंक और चार ऑलआउट अंक हासिल किए।

भारतीय महिला टीम को ग्रुप ए में ईरान, जापान और बांग्लादेश के साथ है। उसका अगला मुकाबला ईरान से होगा।

भाषा आनन्द पंत

पंत


लेखक के बारे में